नमस्कार दोस्तों, आपका स्वागत है हमारे एक नए आर्टिकल में जिसमें आपको Gen Z से संबंधित हर प्रकार की जानकारी दी जाएगी। आपको यह बताया जाएगा की किस प्रकार यह Generation अन्य Generation से अलग है इसकी क्या विशेषताएं हैं तथा इससे क्या प्रभाव और बदलाव देखने को मिल रही है। Generation के कितने प्रकार होते हैं तथा जन्म वर्ष के आधार पर उन्हें किस प्रकार बांटा गया है और Gen Z किस प्रकार की Generation है।
तो चलिए हमारे आर्टिकल की शुरूआत करते हैं तथा Gen Z से संबंध रखने वाली हर प्रकार की जानकारी को प्राप्त करते हैं। यदि आपके मन में इससे संबंधित कोई भी प्रश्न हो तो अवश्य ही आपको उसका उत्तर इस आर्टिकल के माध्यम से देने की कोशिश की जाएगी।
Gen Z का क्या मतलब होता है?
किसी परिवार, देश या समूह के वे लोग जो एक ही समय में पैदा हुए जिनके विचार पर्यावरण तथा मूल्यांकन समान है, उन्हें पीढ़ी यानी Generation कहा जाता है। जैसा कि हम सभी जानते हैं कि किसी भी व्यक्ति के जन्म तथा उसके जन्म वर्ष के अनुसार उसको एक पीढ़ी का नाम दिया जाता है। हर पीढ़ी के लोगों के पास अपने-अपने तजुर्बे तथा यादें होती है जिसे वह आने वाली नई पीढ़ी के साथ सांझा करते हैं।
हाल ही में आपने Generation केके नाम सुने होंगे जैसे Gen Z,Gen X, Millennials आदि। इसलिए आप भी यह सोचते होंगे कि आप किस जेनरेशन से संबंध रखते हैं तो आईए जानते हैं कौन किस Generation या पीढ़ी से संबंध रखता है।
Types of Generation In India With Their Time Period जन्म वर्ष के अनुसार विभिन्न पीढ़ी इस प्रकार है:-
● Lost Generation:- 1883-1990
इस जनरेशन में अधिकतर वह लोग आते हैं जिन्होंने वर्ल्ड वॉर 1 में हिस्सा लिया था। इस जनरेशन को Lost Generation इसलिए कहा जाता है क्योंकि उनका स्वयं का कोई दिशा निर्धारण नहीं था।
● The Greatest Generation:-1901-1927
इस जनरेशन के व्यक्तियों ने काफी संघर्ष तथा परेशानियों का सामना किया। उस समय में पैदा हुए बच्चों ने बीमारियों, महामारी, भुखमरी, युद्ध आदि समस्याओं का सामना किया। इसी कारण इस जनरेशन को The Greatest Generation कहा जाता है।
● Silent Generation:- 1928-1945
इस जनरेशन में पैदा हुए बच्चों ने गुलामी, अत्याचार तथा विश्व युद्ध जैसे परिस्थितियों का सामना किया। उन पर अनेक अत्याचार और अन्याय होने पर भी वे उसे चुपचाप बर्दाश्त कर लेते थे जिस कारण इस जनरेशन को Silent Generation का नाम दिया गया।
● Baby Boomers:-1946-1964
इस जनरेशन में पैदा हुए लोग Gen X और Millennials के माता-पिता होते हैं। इसी समय में आधुनिक विकास की शुरुआत हुई तथा नई तकनीक ने विश्व में अपनी जगह बनाई जिस कारण लोगों के जीवन में काफी बदलाव आए इसी कारण इस जनरेशन को Baby Boomers कहा जाता है।
● Generation X:- 1965-1980
इस जनरेशन के अधिकतर व्यक्ति Silent Generation और Early Boomers के बच्चे हैं तथा यह माता-पिता है Gen Z और Millennials जनरेशन के बच्चों के। इस जनरेशन के समय ही इंटरनेट का उदय हुआ और साथ ही इसी को युद्ध की समाप्ति का समय माना जाता है। इस समय में नई तकनीक का प्रयोग हुआ तथा मॉडर्न समय का आगाज हुआ इसीलिए इस जनरेशन को Generation X का नाम दिया गया।
● Millennials:- 1981-1996
इस जनरेशन को Generation Y भी कहा जाता है। सबसे अधिक बदलाव देखने वाली यही पीढ़ी है। इस जनरेशन के लोगों ने अपनी कल्चरल वैल्यूज और नई तकनीक के विकास के साथ अपना जीवन व्यतीत किया। नई तकनीकी परिवर्तन के अनुसार खुद को बदलने के कारण इस जेनरेशन का नाम Millennials रखा गया।
● Generation Z:- 1997-2010
यह पीढ़ी एकमात्र ऐसी पीढ़ी जो पूर्ण रूप से तकनीक, इंटरनेट तथा सोशल मीडिया सोशल मीडिया से जुड़ी हुई है।इस पीढ़ी में पैदा हुए बच्चे अन्य जेनरेशन से ज्यादा क्रिएटिव तथा आत्मविश्वास वाले हैं। Gen Z में Z का अभिप्राय है- Zoomer
● Generation Alpha:- 2010-2024
इस जनरेशन के बच्चे 21वी शताब्दी में पैदा हुए हैं। इस कारण इस जनरेशन के अधिकतर बच्चे मोबाइल तथा टैबलेट के साथ अधिक समय व्यतीत करके बड़े हो रहे हैं। इनका जन्म उस समय में हुआ है जहां हर व्यक्ति इंटरनेट का प्रयोग कर रहा है। इस जनरेशन के अधिकतर लोग Gen Y यानी Millennials के बच्चे हैं।
Gen Z की विशेषताएं या प्रभाव।
वर्तमान समय में युवा पीढ़ी को जिस नाम से पुकारा जाता है उसे Gen Z कहते हैं। इस पीढ़ी का जन्म इस समय हुआ जब इंटरनेट का विकास तेजी से होना शुरूहुआ था। देश के विभिन्न कंपनियों तथा राजनीतिक संस्थाओं द्वारा इसी जेनरेशन पर अधिक ध्यान केंद्रित करते हैं क्योंकि इन्हीं के सहयोग की वजह से ही किसी भी कंपनी या संस्था का उतार चढ़ाव तय होता है। इस प्रकार हम कह सकते हैं कि Gen Z हमारी पीढ़ी संरचना में एक मुख्य किरदार निभा रहे हैं। वर्तमान में इस पीढ़ी से होने वाले प्रभाव नीचे दिए गए है:-
- इंटरनेट का सर्वाधिक प्रयोग इसी पीढ़ी द्वारा किया जाता है।
- सोशल मीडिया पर सबसे अधिक एक्टिव रहना।
- इस पीढ़ी के बच्चे अन्य पीढ़ियों से अधिक क्रिएटिव होते हैं।
- इनका दुनिया देखने का नजरिया सबसे अलग है।
- यह अत्यंत मिलनसार तथा आत्मविश्वासी होते हैं।
- इस जनरेशन की भाषा भी अन्य जनरेशन से कुछ भिन्न पाई जाती है।
- पर्यावरण के प्रति इनका रुझान अत्यधिक देखा जाता है।
- इस जेनरेशन के बच्चे अपने भविष्य को लेकर अत्यधिक चिंतित रहते हैं।
- इस जनरेशन के अधिकतर बच्चों में साक्षरता डिजिटल तकनीक द्वारा ही प्राप्त की गई है।
- इस जनरेशन द्वारा शराब और ड्रग सेवन भी अधिक किया जाता है।
- इस पीढ़ी के बच्चों का स्क्रीन टाइम अधिक है क्योंकि ये इंटरनेट और सोशल मीडिया पर सुचारू रूप से एक्टिव रहते हैं।
- इसी पीढ़ी में डिप्रेशन, एंजाइटी और सुसाइड जैसे केस देखने को मिलते हैं।
इस प्रकार हम यह कह सकते हैं कि इस पीढ़ी का वर्तमान में जितना अच्छा प्रभाव है उतना ही इसका को प्रभाव भी देश में देखने को मिलता है। दूसरी ओर यही पीढ़ी है जो देश में नई तकनीक का विकास करके उसे विकसित बनाएगी तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित भविष्य तैयार कर सकती है।
Conclusion:-
इस आर्टिकल के माध्यम से हमने Gen Z तथा अन्य सभी जनरेशन के बारे में जानकारी प्राप्त की है। Generation का नामकरण हर देश में अलग-अलग हो सकता है क्योंकि हर किसी के इस विषय पर अलग विचार है। कई बार किसी जेनरेशन का कोई सदस्य है आने वाली नई जनरेशन के साथ भी मेल हो सकता है क्योंकि समय और उम्र के साथ लोगों की विचारधारा बदलती रहती है। इस प्रकार आपने हर पीढ़ी के विषय में हमारे आर्टिकल के द्वारा जाना है। यदि आपको यह जानकारी लाभदायक लगी तो इसे अपने अन्य दोस्तों के साथ सांझा करें तथा यदि आपके मन में इस जानकारी से संबंधित कोई प्रश्न या सुझाव है तो कमेंट करके अवश्य बताएं।
धन्यवाद।